मेरठ, मई 11 -- मेरठ पब्लिक स्कूल वेद व्यास पुरी में 14 प्रतिष्ठित विद्यालयों की सहभागिता के साथ इंटर स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के प्रसिद्ध विद्यालयों जैसे सोफिया गर्ल्स स्कूल, सेंट पैट्रिक्स अकादमी, दीवान पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल व मेरठ पब्लिक स्कूल समूह की विभिन्न शाखाओं सहित अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया।प्रतियोगिता का निर्णायक मंडल रिधिमा नारायण, असिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ, डॉ. पार्नित तोमर, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग, गांधी विद्या निकेतन डिग्री कॉलेज रहे। मेरठ पब्लिक स्कूल समूह की गवर्निंग काउंसिल सदस्य मधु सिरोही ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया।परिणाम इस प्...