संवाददाता, मार्च 22 -- Meerut News: यूपी के मेरठ के मेहरमती गणेशपुर ग्राम प्रधान के दो छोटे भाइयों की मामूली कहासुनी पर तलवार और छुरी से काटकर हत्या कर दी। दोनों पक्ष में करीब एक घंटे तक लाठी डंडे और धारदार हथियार चले, जिनमें आधा दर्जन लोग भी घायल हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में मामला एक हजार रुपये के लेनदेन का सामने आया है। ईद के दिन हुआ खूनी संघर्ष दिल दहला देने वाला साबित हुआ। भतीजे सलमान के साथ हुए झगड़े में बीच-बचाव कराने पहुंचे भूरा और सहीमुद्दिन पर आरोपियों ने पहले लाठी-डंडों से हमला किया। उसके बाद उन्हें जमीन पर गिराकर कर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। आरोपियों ने भूरे के सीने पर बैठकर दिल में तलावार घोंप दी। जबकि सहीमुद्दीन के पेट में दोनों तरफ छुरियों से ताबड़तोड़ वार किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताय...