मेरठ, अगस्त 10 -- मेरठ पब्लिक स्कूल में आयोजित 30वीं उत्तर प्रदेश सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मेरठ की टीम ने बालक और बालिका दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स, वेस्ट एंड रोड में खेले गए फाइनल मुकाबलों में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

बालक वर्ग का फाइनल बालक वर्ग के फाइनल में मेरठ का मुकाबला बागपत से हुआ। मेरठ की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और हर क्वार्टर में बेहतर खेल दिखाते हुए 54-41 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मेरठ की ओर से साहिल कुमार ने सर्वाधिक 16 अंक जुटाए। बागपत को उपविजेता और गौतमबुद्धनगर को तीसरा स्थान मिला।

बालिका वर्ग का फाइनल बालिका वर्ग का फाइनल मेरठ और गौतमबुद्धनगर के बीच बेहद रोमांचक रहा। शुरुआती...