बागपत, अप्रैल 6 -- बागपत। मेरठ जोन की 13वीं आर्चरी खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार को पुलिस लाइन में किया गया। एसपी ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पहले दिन गाजियाबाद और मेरठ के खिलाड़ी छाए रहे। पुलिस विभाग की जोन स्तरीय 13वीं आर्चरी प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस लाइन के मैदान में हुआ। एसपी सूरज कुमार राय ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने एएसपी प्रवीण सिंह चौहान और सीओ बागपत विजय चौधरी के साथ निशाने लगाए। एसपी ने कहा कि उक्त प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आयोजन के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सीओ बागपत विजय चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ जोन की सात टीमें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.