मेरठ, मार्च 12 -- मेरठ जिले में जमीन और संपत्तियों की रजिस्ट्री में इस्तेमाल किए गए भौतिक स्टाम्प पत्रों में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका जताई गई है। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्लू), मेरठ सेक्टर की जांच में करीब 3160 स्टाम्प पत्रों के कूटरचित (फर्जी) होने का मामला सामने आया है। अब इन सभी का भौतिक सत्यापन होगा, जिसके लिए बुधवार को एआईजी स्टांप ने नोटिस जारी किया है। एआईजी स्टांप नवीन कुमार शर्मा के नोटिस के अनुसार जिले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने गत 24 फरवरी 2026 को जारी अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि मेरठ के उप-निबन्धक कार्यालयों में पंजीकृत 997 दस्तावेजों में संदिग्ध स्टाम्प पत्रों का प्रयोग किया गया है। अब तक इन 3160 संदिग्ध स्टाम्पों में से केवल 38 की ही जांच भारतीय प्रतिभूति मुद्रणालय (नासिक रोड, महाराष्ट्र) से कराई जा सक...