रामपुर, फरवरी 23 -- स्वार। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री के मेरठ कार्यक्रम में रविवार को ज्ञापन देने जाने से पहले ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कोतवाल को सौंप दिया। जिलाध्यक्ष शारिक इकबाल के नेतृत्व में पदाधिकारी और किसान भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग को लेकर मेरठ जाकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे थे। किसानों का आरोप है कि हाल ही में भारत सरकार और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच हुआ व्यापार समझौता किसानों के हित में नहीं है और इससे देश के कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। मगर किसानों के मेरठ जाने की सूचना पर कोतवाल संजीव कुमार पुलिस बल के साथ जिलाध्यक्ष शारिक इकबाल के आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.