हापुड़, सितम्बर 30 -- कोराना काल में बंद हुई खुर्जा मेरठ मेमू ट्रेन का अब जल्द ही संचालन शुरू हो जाएगा। इससे इस रेल मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को काफी ट्रेन का संचालन होने से काफी राहत मिलेगी। इस ट्रेन का हापुड़ रेलवे स्टेशन के साथ साथ हाफिजपुर रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव होगा। यात्रियों की काफी लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो सकती है। मेरठ खुर्जा के बीच दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन सुबह और साम को अप डाइन संचालन हो रहा है। बुलंदशहर सांसद डा.भोला सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पिछले दिनों पत्र भेजकर खुर्जा-मेरठ के बीद मेमू ट्रेन का संचालन कराने की मांग की गई थी। उन्होंने बताया था कि इस ट्रेन के संचालन होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलेगा। अब बुलंदशहर सांसद डॉ भोला सिंह की मांग पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुर्जा-मे...