मेरठ, मार्च 16 -- प्रो बाइसिकल क्लब और न्यूटीमा हॉस्पिटल स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष साझेदारी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आज से नोएडा में होने वाले साइकिलिंग इवेंट 'एचसीएल साइक्लोथॉन- नोएडा ' में प्रतिनिधित्व करने के लिए न्यूटीमा मेरठ क्लब के साइकिल राइडर्स का एक दल पहुंचा। हजारों की भीड़ और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, प्रो बाइसिकल क्लब के 4 राइडर्स ने 53 किमी 'एमेच्योर रोड रेस' में टॉप-20 में फिनिश कर सबको हैरान कर दिया। इसके अलावा, क्लब के अन्य सदस्यों ने 23 किलोमीटर 'एमेच्योर रोड रेस' और 'एमटीबी' श्रेणियों में भी बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन किया।वहीं न्यूटीमा हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉ. सुमित उपाध्याय, डॉ. अवनीत राणा, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. तरुण गोयल के दल ने इस रेस को सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने यह साबित कर दिया क...