कानपुर, अक्टूबर 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उप्र फिजिकल डिसेबिलिटी यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का खिताब लखनऊ दिव्यांग फाल्कंस ने जीता। टीम ने फाइनल मुकाबले में मेरठ दिव्यांग मावरिक्स को 17 रन से पराजित किया। विजेता टीम और लीग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन बनाए। टीम की ओर से योगेंद्र ने 23 रन और आकांशु ने 34 रन ने शानदार शुरुआत दी। इसके बाद भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रहे शिवाशंकरा ने 45 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम को 155 रन तक पहुंचाया। गेंदबाजी में अंकित ने तीन और शुभम, जयवंत, विक्रमजीत व तन्म...