कानपुर, सितम्बर 1 -- कानपुर। कप्तान करन शर्मा (57 रन) और उपेंद्र यादव (57 रन) की शानदार पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रर्दशन की बदौलत पिछले सीजन की चैम्पियन काशी रुद्रास ने लीग के अपने आखिरी मुकाबले में नंबर वन चल रही मेरठ मेवरिक्स को 56 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। इस मुकाबले में काशी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में मेरठ की टीम 19.2 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई। प्लेऑफ में पहुंचने वाली चारों टीमें फाइनल होने के बाद मेरठ मेवरिक्स 15 अंक लेकर पहले स्थान पर रही। अब क्वालीफायर-1 में उसका सामना 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर लखनऊ फाल्कंस से होगा। वहीं, एलिमिनेटर में दस अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही काशी रुद्रास का सामना इतने ही अंक के साथ चौथे स्थान पर रही नोएडा सुपरकिंग्स से...