प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 20 -- बॉलीवुड अभिनेता और हास्य कलाकार सुनील पाल सोमवार को मेरठ कोर्ट पहुंचे और अपने ही अपहरण केस में गवाही दी। दो आरोपियों की कोर्ट में पहचान की और इसके बाद मीडिया से बातचीत की। सुनील पाल को बिजनौर के गैंग ने दिसंबर 2024 को मेरठ से अगवा किया था और इसके बाद बिजनौर में बंधक बनाकर रखा था। इससे पहले इसी गिरोह ने अभिनेता मुश्ताक को भी अगवा किया था। इस पूरे गिरोह के 10 सदस्यों को पुलिस ने कार्रवाई में घेरा था। हास्य कलाकार सुनील पाल को लवी पाल उर्फ राहुल सैनी और अर्जुन कर्णवाल ने हरिद्वार में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया था। दो दिसंबर 2024 को मेरठ से ही सुनील पाल का अपहरण किया गया और बिजनौर में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान 20 लाख की फिरौती मांगी गई और बाद में 8 लाख रुपये वसूलकर 4 दिसंबर को छोड़ा गया था।...