हरिद्वार, मार्च 17 -- मेरठ कॉलेज यूपी के मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को गुरुकुल कांगड़ी विवि का शैक्षणिक भ्रमण किया। कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने विद्यार्थियों को ईमानदारी और 'सत्यार्थ प्रकाश' के अध्ययन का संदेश दिया। प्रो. मंजू खोखर के नेतृत्व में पहुंचे भ्रमण दल के साथ प्रो. अनिता मोराल और प्रो. भगत सिंह भी मौजूद रहे। विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में इस दल का स्वागत किया गया। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, डॉ. अजीत सिंह तोमर, डॉ. मनोज चौहान, डॉ. विक्रम सिंह सहित शोध छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...