हापुड़, अक्टूबर 2 -- मेरठ कैंट में 56 फील्ड रेजिमेंट द्वारा रक्षक संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैन्य वेटरन्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नवीन कुमार शर्मा ने कहा कि सेना, पूर्व सैनिक और सोशल मीडिया से जुड़े लोग एक परिवार हैं। उन्होंने राष्ट्रहित, जिम्मेदार संवाद और आपसी समन्वय को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में वेटरन्स के अनुभव और सोशल मीडिया की पहुंच के सकारात्मक उपयोग पर चर्चा हुई। इस अवसर पर केपी सिंह, मनोज सिसौदिया, गजेंद्र सिंह तोमर, ओमपाल सिंह, चंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, बिशन पाल सिंह तोमर, नानक चंद, अमरीश शर्मा, राजेंद्र सिंह हापुड़, शाहिद अली, अजय पाल सिंह और बाबी मित्तल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...