मेरठ, जून 2 -- भारत और ओमान के बीच सोमवार को हुए शुल्क मुक्त व्यापार द्विपक्षीय समझौता ने मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स एवं अन्य उत्पादों के कारोबारियों को निर्यात-व्यापार की नई उम्मीद जगाई है। इसी के साथ मेरठ के उद्योगों के लिए बड़ी खबर सामने आई हैं। भारत-ओमान व्यापार समझौता खाड़ी तक होर्मुज से परे नया रास्ता खोलेगा। भारत-ओमान के बीच हुए व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) से मेरठ के निर्यातकों के लिए खाड़ी देशों तक पहुंचने का एक नया, सुरक्षित और सस्ता विकल्प खोल दिया है। यह समझौता मेरठ के कैंची, खेल सामान, आभूषण, हथकरघा, लेदर गुड्स और ऑटो पार्ट्स उद्योगों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। नेलको के निदेशक अंबर आनंद कहते हैं कि निश्चित रूप से अच्छा है और नया रास्ता खुल जाता है। भले ही ओमान छोटी कंट्री है, लेकिन व्यापार भी होगा। यह भी पढ़ें-...