मेरठ, मई 2 -- 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित अंडर-17 बालक एवं बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए मेरठ के पहलवान सूरज शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 80 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। सूरज शर्मा रूस्तम-ए-जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के प्रतिभाशाली पहलवान हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शनिवार को स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला कुश्ती संघ मेरठ के संरक्षक कल्याण सिंह हीना वाले ने सूरज पहलवान को बादाम गिरी देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर जिला कुश्ती संघ मेरठ के सचिव डॉ. जबर सिंह सोम सहित अन्य पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...