मेरठ, मार्च 7 -- यूपीएससी में मेरठ के मेधावियों की उपलब्धि के बाद मेरठ के सिद्धार्थ गौड़ ने शनिवार को चेन्नई में हुई पासिंग आउट परेड (पीओपी) में कमीशन पा लिया। जेल रोड स्थित न्यू आर्य नगर निवासी सिद्धार्थ गौड़ की पीओपी में माता-पिता सहित पूरा परिवार मौजूद रहा। बेटे की इस उपलब्धि पर परिजन बेहद खुश हैं। डीएमए से 10-12 वीं उत्तीर्ण सिद्धार्थ गौड़ ने मेरठ कॉलेज से गणित में बीएससी की। इसके बाद उन्होंने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के जरिए डीयू में एमबीए में प्रवेश लिया। एमबीए के दौरान ही सिद्धार्थ का सीडीएस में चयन हुआ और ओटीए चेन्नई पहुंचे। शनिवार को उनकी पीओपी हुई और उन्हें बतौर लेफ्टिनेंट कमीशन मिल गया। सिद्धार्थ के पिता हरीश गौड़ फार्मा कंपनी में मैनेजर और मां भावना शर्मा प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक हैं। परिवार में बहन गौरी गौड़ हैं। सिद्धार्थ...