मेरठ, मई 9 -- मेरठ। शास्त्रीनगर पुराना ए ब्लाक पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को रात में असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। इसकी सूचना मिलने से कांग्रेसियों में आक्रोश फैल गया। कांग्रेसियों ने मौके पर पहुंचकर आक्रोश जताया। कांग्रेस नेता अमित गुप्ता ने बताया कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की मूर्ति पुराना के ब्लॉक वार्ड 61 में पिछले करीब 38 वर्षों से लगी हुई है, जिसको शुक्रवार रात में किसी असामाजिक तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया।कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव एसके शाहरुख, केडी शर्मा ने बताया कि प्रतिमा के दोनों हाथ तोड़ दिए। इसकी सूचना उन्होंने कांग्रेसियों को दी। यह भी पढ़ें- शरारतीतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ी, लोगों में रोष कांग्रेसियों ने इस पर आक्रोश जताया। कहा कि इसके पीछे कोई बहुत ब...