मेरठ, मार्च 10 -- विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन, सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लखनऊ में मिला। शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट प्रकरण से उन्हें विस्तार से अवगत कराया। लगभग दो घंटे तक चली विस्तृत वार्ता के दौरान व्यापारियों ने अपने संघर्ष, समस्याओं और प्रशासनिक दबाव की पूरी स्थिति रखी। इस पर पूर्व मुख्यममंत्री अखिलेश यादव ने व्यापारियों से कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही सेंट्रल मार्केट का लैंड यूज़ चेंज किया जाएगा, ताकि व्यापारियों को स्थायी समाधान मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की मंशा सकारात्मक हो तो यह बाजार टूटने से बच सकता है। कहा कि पुलिस और प्रशासन को व्य...