मेरठ, मार्च 18 -- पुलिस ने मेरठ के वकील अल्वी गैंग के खिलाफ गैंगस्टर में बड़ी कार्रवाई की है। इस गैंग में कुल सात बदमाश शामिल हैं, जो मोबाइल फोन लूटने और ट्रांसफार्मरों से सामान व बिजली के तार चोरी करने जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। कोतवाल गुलावठी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया गिरोह का सरगना कंकरखेड़ा मेरठ निवासी वकील अल्वी है। गैंग के सदस्यों में आमिर, अलीजान उर्फ काला कबाड़ी, रहीश अल्वी, सलीमुद्दीन उर्फ साहिल, आदिल और साजिद शामिल हैं। ये सभी कंकरखेड़ा के रहने वाले हैं। यह गैंग बुलंदशहर और आसपास जनपदों में सक्रिय था। यह गिरोह सुनसान इलाकों में लोगों से मोबाइल फोन लूटते थे और कॉलोनियों व अन्य स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान तथा बिजली के तार चोरी करता है। जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति के बाद सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.