मेरठ, जुलाई 1 -- कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एनक्लेव निवासी और भारतीय वायुसेना के जाबांज एयर कमोडोर अजय कुमार चौधरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान दिखाई गई असाधारण वीरता, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। वे बागपत जिले के मवीकलां के मूल निवासी हैं। यह भी पढ़ें- मेरठ के लाल एयर कमोडोर अजय कुमार चौधरी को उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानितअजय कुमार चौधरी की भूमिका ​अजय कुमार चौधरी वर्तमान में वेस्टर्न एयर कमांड के एक महत्वपूर्ण फाइटर बेस पर एयर ऑफिसर कमांडिंग के पद पर तैनात हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, जब उनका बेस दुश्मन के निशाने पर था, तब एयर कमोडोर चौधरी ने साहस का परिचय देते हुए आगे बढ़कर नेतृत्व किया। उनके सटीक फैसलों के...