कार्यालय संवाददाता, फरवरी 19 -- मेरठ शहर के सबसे व्यस्त कारोबारी इलाके आबूलेन में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रघुनंदन ज्वैलर्स शोरूम से दिनदहाड़े करीब एक करोड़ के सोने की ठगी हो गई। बताया गया कि दोपहर करीब एक बजे 'कृष्णा' नाम के व्यक्ति ने रघुनंदन ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड में व्हाट्सएप कॉल कर लगभग एक करोड़ रुपये के सोने के आभूषण खरीदने की बात कही। कॉल पर उसने खुद के न आ पाने की बात कहते हुए अपने भतीजे को शोरूम भेजने को कहा। कुछ देर बाद एक युवक शोरूम पहुंचा और खुद को कृष्णा का भतीजा बताते हुए आभूषण देखने लगा। उसने करीब 600 से 650 ग्राम सोने के आभूषण पसंद किए। भुगतान को लेकर फोन पर बात हुई तो कृष्णा ने ऑनलाइन भुगतान में असमर्थता जताई और नकद रकम भिजवाने की बात कही।रघुनंदन ज्वेलर्स से एक करोड़ की ठगी करीब आधे घंटे बाद चार युवक शोरूम प...