मेरठ, फरवरी 17 -- मेरठ/मवाना। मवाना में महाशिवरात्रि पर व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी खाने से एक ही परिवार के छह लोगों समेत 15 लोग बीमार हो गए। सभी की हालत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगी। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। कुट्टू के आटे के सैंपल भी लिए गए हैं। हाथरस निवासी वासुदेव, मवाना में विद्युत विभाग में बड़े बाबू पद पर हैं। वह परिवार के साथ मवाना की नालंदा कालोनी में किराये के मकान में रहते हैं। रविवार को महाशिवरात्रि पर पूरे परिवार ने व्रत रखा था। रात में व्रत खोलने के लिए कॉलोनी के बाहर की एक दुकान से कुट्टू का आटा लाकर पकौड़ी बनाई गई थी। पकौड़ी खाने के कुछ देर बाद ही वासुदेव, पत्नी सुनीता, बेटियां काव्या और चाहत, घर आए भतीजे नीशू व भतीजी शिवानी की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले चक्...