मेरठ, जनवरी 30 -- बहसूमा थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज वारदात हुई। युवती के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया और पीड़िता ने जहर खा लिया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता के भाई की ओर से एसएसपी से शिकायत की गई। गुरुवार रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई। बहसूमा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ चार दिन पहले पड़ोसी युवक ने रेप किया। आरोपी ने युवती को घर पर बंधक बनाया और नशा दिया। इसके बाद रेप किया। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। घर आने के बाद पीड़िता ने जहर खा लिया। परिजनों ने आनन फानन में युवती को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। युवती के परिजन गुरुवार रात एसएसपी/डीआईजी मेरठ डॉ विपिन ताडा के पास शिकायत लेकर पहुंचे। आरोपी अन...