मेरठ के तीन खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
मेरठ, जून 29 -- ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुक्रवार का दिन मेरठ के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। शहर के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार 2026 एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया। इससे पहले मेरठ की स्टार एथलीट पारुल चौधरी भी दो स्पर्धाओं में एशियन गेम्स का टिकट हासिल कर चुकी हैं। अब मेरठ के चार खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऊंची कूद स्पर्धा में ख्याति माथुर ने 1.80 मीटर की सफल छलांग लगाकर एशियन गेम्स का क्वालीफिकेशन मार्क हासिल किया और जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं 400 मीटर स्पर्धा में मेरठ की नीरू पाठक ने महिला टीम और जय कुमार ने पुरुष टीम में स्थान बनाते हुए पहली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.