मेरठ, नवम्बर 18 -- बिजनौर पुलिस ने रविवार रात ईदगाह रोड पर हुई मुठभेड़ में महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपी संजय उर्फ शिवा निवासी मेरठ को दबोच लिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उससे सोने की चेन, तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं, उसके दो साथी फरार हैं। एक नवंबर को बिजनौर में मोहल्ला नई बस्ती निवासी महिला से सोने की चेन दो बाइक सवार बदमाश झपटकर फरार हो गए थे। 17 नवंबर की रात करीब 2:15 बजे पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ईदगाह रोड पर खेड़की की ओर संदिग्ध युवक आता दिखा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा और करने पर उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान संजय उर्फ शिवा, निवासी झिटकरी, सरधना के रूप में हुई।

हिंद...