मेरठ, अप्रैल 29 -- लखनऊ के चोक स्टेडियम में 24 से 26 अप्रैल के बीच आयोजित सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर स्टेट कराटे प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ की टीम ने 4 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में शांतनु चौधरी, ऋतिका, श्रद्धा सिद्धू और अग्रिमा गुप्ता शामिल रहे। वहीं रजत पदक विजेताओं में काव्यांश, अक्षरा सिद्धू, यशवर्धन और प्रियम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कांस्य पदक विजेताओं में सूर्या, अभिनव तालियान, अग्रिमा, अभिनव तोमर, आध्या और वेदिका ने शानदार खेल दिखाया। यह भी पढ़ें- कराटे चैंपियनशिप में खूंटी के खिलाड़ियों ने जीते 77 पदक संचालन अध्...