मेरठ के खिलाड़ियों ने एथलेटिक चैंपियनशिप में दिखाया दम
मेरठ, जून 1 -- मेरठ के खिलाड़ियों ने प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप (बी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें प्रदेश के 60 जिलों के 459 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप के दौरान मेरठ की महिला खिलाड़ियों ने ऊंची कूद स्पर्धा में दबदबा बनाया। ख्याति माथुर और रीत राठौड़ ने 1.76 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण और रजत पदक और मानसी तोमर ने 1.70 मीटर के साथ काँस्य पदक हासिल किया। वहीं पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में मेरठ के नाजीम ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। महिला 400 मीटर बाधा दौड़ में दीपा ने कांस्य पदक अपने नाम किया。 यह भी पढ़ें- खेत मजदूर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.