मेरठ, जून 2 -- अब मेरठ समेत देश के विभिन्न शहरों से खेल सामान उद्यमी सीधे यूएस मार्केट में खेल उत्पाद एक्सपोर्ट कर सकेंगे। इसके लिए भारतीय खेल सामग्री (स्पोर्ट्स गुड्स) निर्माताओं और निर्यातकों को सीधे अमेरिकी खरीदारों तक सोमवार को भारत एवं अमेरिका ने मिलकर लॉन्च किये भारत-अमेरिका ट्रेड फैसिलिटेशन पोर्टल के जरिए पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। सोमवार को ऑनलाइन वेबिनार में मेरठ समेत देशभर के विभिन्न शहरों से 60 से अधिक खेल सामान निर्माता उद्यमी शामिल हुए। कार्यक्रम में मेरठ से स्पोर्ट्स गुड्स एवं टॉयज एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन अंबर आनंद ने अहम भूमिका निभाई। पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- पीतल व्यापारी चहके, कालीन उद्योग को मिलेगा आंशिक लाभ भारतीय खेल सामग्री (स्पोर्ट्स गुड्स)...