मेरठ, जुलाई 19 -- मेरठ के युवा उद्यमी आशीष सिंह रुद्रा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य के विकास, युवा सशक्तिकरण, डिजिटल शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड राज्य के विकास एवं युवा-केंद्रित पहलों पर विशेष जोर देते रहे हैं। भेंट के दौरान आशीष सिंह रुद्रा ने मुख्यमंत्री को अपने विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं जनजागरूकता अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सकारात्मक सोच के साथ समाज में परिवर्तन लाने के अपने प्रयासों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशीष सिं...