मेरठ कूच से पहले हिंदू रक्षा दल जिला प्रभारी को घर पर रोका
बुलंदशहर, जुलाई 11 -- ललिता गौतम के समर्थन में प्रस्तावित मेरठ कूच से पहले शनिवार की सुबह हिंदू रक्षा दल के जिला प्रभारी ओम हिंदू को पुलिस ने उनके आवास खिदराबाद पर ही रोक दिया। सुबह से उनके घर पर पुलिस बल तैनात रहा और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन ने मेरठ जाने से रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की। उनका कहना है कि इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन माना जाना चाहिए। घटना के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर आपत्ति जताई।वहीं कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कदम उठाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ: छात्र ललित गौतम के परिजनों से दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की मुलाकात कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.