मेरठ, मार्च 20 -- मेरठ की होनहार खिलाड़ी सोनाक्षी गुप्ता का चयन उत्तर प्रदेश की सब जूनियर सेपक टकरा चैंपियनशिप के लिए हुआ। वह 22 से 28 मार्च तक रांची झारखंड में आयोजित होने वाली 28वीं सब जूनियर सेपक टकरा चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सोनाक्षी गुप्ता, माना इंटर कॉलेज मेरठ की कक्षा 4 की छात्रा हैं। कम उम्र में इस उपलब्धि को हासिल कर उन्होंने न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे मेरठ का नाम रोशन किया है।प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश टीम का प्रस्थान बरेली से किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सेपक टकरा संघ के महासचिव सुमिल सिरिया, कोच राम कुमार, मीना रानी, तानसेन, मेरठ के सचिव अरुण गुप्ता, सुमन सिंह व खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं द...