प्रमुख संवाददाता, फरवरी 16 -- मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम केस यानी सौरभ हत्याकांड में सोमवार को जिला जज कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। इस सनसनीखेज मामले में अब तक 15 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है और केस अंतिम चरण में पहुंचता नजर आ रहा है। न्यायालय में ज्यादातर कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके चलते माना जा रहा है कि आने वाले समय में अदालत इस मामले में फैसला सुना सकती है। सुनवाई को लेकर पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की नजरें अदालत की कार्यवाही पर टिकी हुई हैं। ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ राजपूत पहले मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे और बाद में लंदन की एक बेकरी में नौकरी करने लगे थे। उनकी पत्नी मुस्कान अपनी बेटी पीहू के साथ मेरठ के ब्रह्मपुरी स्थित घर में रह रही थी। इसी दौरान मुस्कान का पुराने दोस्त साहिल के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया...