रामपुर, जुलाई 11 -- ​रामपुर। अखिल भारतीय जाटव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार सागर ने शनिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे, एसपी देहात अभिजीत कुमार, एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव, सीओ विश्वज्योति राय और करीब 200 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त करने और मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- 13 जुलाई को मेरठ कूच करेगी भाकियू तोमरआरोप और घटनाक्रम महेश सागर दृारा की गई शिकायत के अनुसार, मेरठ के थाना रोहटा अंतर्गत ग्राम थिरोट निवासी अनुसूचित जाति की बीए की छात्रा ललिता गौतम के अपहरण व हत्या के मामले में बीती आठ जुलाई को पीड़ित परिवार, महिलाएं व बच्चे शांतिपूर्ण ढंग से जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे थे। आरो...