मेरठ, फरवरी 13 -- सरूरपुर थाना सरूरपुर क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गोटका स्थित किसान इंटर कॉलेज के पास गुरुवार शाम को बच्चों को बचाने के प्रयास में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। गांव मैनापूठी निवासी सोनू अपनी बाइक से शामली की ओर से आ रहा था। जब वह मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव गोटका स्थित किसान इंटर कॉलेज के पास पहुंचा तो वहां शाम के समय दौड़ लगा रहे कुछ बच्चे सड़क पार कर रहे थे। बच्चों को बचाने के प्रयास में सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। और उनकी बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी सरूरपुर पर भिजवाया। घायल सोनू को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार आशीष को भी चोट आई है। उधर,...