शामली, मई 26 -- शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ करनाल हाईवे पर गांव बरलाजट मोड़ के समीप ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत हो गयी। टैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा चालक को पीछे से टक्कर मारी। रिक्शा चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। क्षेत्र के गांव बरलाजट निवासी राजवीर सिंह (55) शामली शहर में ई रिक्शा चलाता था। सोमवार रात करीब साढ़े बजे वह शामली से रिक्शा लेकर अपने गांव वापस जा रहा था। बताया जा रहा है कि मेरठ-करनाल हाईवे पर जब वह बरला जट गांव के के मोड़ के पास पहुंचा तो उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से ई रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक राजवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस चालक को अस्पताल लेकर आयी तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलि...