शामली, जून 10 -- झिंझाना। मेरठ करनाल हाईवे को पूरी तरह से तैयार और सुगम आवागमन योग्य बताने के दावों के बीच मन्नूगढ ओर टपराना क्षेत्र का सर्विस रोड इन दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। टपराना सर्विस रोड की खस्ता हालत और बीच में लगे बिजली के खंभे आमजन और वाहन चालकों के लिए लगातार परेशानी का कारण बने हुए हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। सर्विस रोड की टूटी सड़क, असमान सतह और अव्यवस्थित ढांचे के कारण छोटे-बड़े वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि एक तरफ हाईवे को पूरी तरह विकसित बताकर वाहनों से टोल टैक्स वसूला जा रहा है, वहीं दूसरी तर...