गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- गाजियाबाद, संवाददाता। मेरठ और सहारनपुर मंडल के निजी अस्पताल भी अब डिजिटल इंडिया अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। इसको लेकर रविवार को एक होटल में आयोजित एबीडीएम के सम्मेलन में सरकारी और निजी क्षेत्रों के डॉक्टरों ने शिरकत की।रविवार को कौशांबी स्थित एक होटल में आयोजित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के मंडल स्तरीय सम्मेलन में दोनों मंडलों के नौ जिलों से चिकित्सकों ने भाग लिया। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर चर्चा हुई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य सचिव रितु माहेश्वरी ने कहा कि आभा आईडी बनने के बाद मरीजों को कागजी दस्तावेजों का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। एक क्लिक पर मरीज का पूरा मेडिकल इतिहास डॉक्टर के सामने उपलब्ध होगा। इससे देश के किसी भी हिस्से में इलाज कराना आसान हो जाएगा। कार्यक्...