मुजफ्फर नगर, जून 25 -- जानसठ । पानीपत खटीमा हाइवे पर गांव कवाल के पास विगत दिनों अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से बाइक सवार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेरठ अस्पताल में ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत गई। सिखेड़ा के गांव बेहड़ा निवासी अनुज कुमार पुत्र बिजेन्द्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 जून की शाम के लगभग 6 बजे उसके पिता बिजेन्द्र (45) जानसठ के गांव गढ़ी रिश्तेदारी में शादी समारोह से अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। पानीपत खटीमा हाइवे पर गांव कवाल के पास ओवरब्रिज पार किया पीछे से आ रही अज्ञात गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची। जहां पर चिकित्...