मेरठ, मई 9 -- मेरठ के 510-आर्मी वर्कशॉप में आयोजित एमटीएस-ट्रेडमैन परीक्षा के दौरान शनिवार को आर्मी पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस ने सॉल्वर गैंग के कुछ सदस्यों समेत 19 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। यह सभी ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से नकल कर रहे थे। ज्यादातर आरोपी हरियाणा और यूपी के बताए गए हैं। सभी को गिरफ्तारी के बाद सदर पुलिस के हवाले किया गया है। आरोपियों से 7 ब्लूटूथ डिवाइस और दो मोबाइल बरामद किए हैं, साथ ही ये भी खुलासा हुआ कि एक अभ्यर्थी की जगह पर डमी युवक परीक्षा दे रहा था। सदर थाने में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। 510 आर्मी वर्कशॉप में शनिवार को एमटीएस-ट्रेडमैन परीक्षा आयोजित हुई। लिखित परीक्षा सुबह 11 से एक बजे के बीच हो रही थी। इस दौरान व्यवस्था बनाने के लिए आर्मी पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस की टीम को भी लगाया गया। चेकिंग के दौरान...