मेरठ : 21 मई को सीसीएसयू की समस्त परीक्षाएं स्थगित
मेरठ, मई 18 -- उत्तर प्रदेश सब-ऑर्डिनेट सर्विस सलेक्शन कमीशन (यूपी-एसएसएससी) का पेपर होने के चलते चौ. चरण सिंह विवि ने 21 मई को होने वाली अपनी सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यूपी-एसएसएससी और सीसीएसयू की परीक्षाएं एकदिन टकराने से छात्र असमंजस में थे और पेपर हटाने की मांग कर रहे थे। इसी क्रम में विवि ने सोमवार शाम 21 मई की समस्त परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए। विवि के अनुसार, स्थगित हुई 21 मई की परीक्षाओं की नई तिथि अलग से जारी की जाएंगी। 22 मई और इसके बाद की परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वे पूर्व निर्धारित पाली एवं केंद्रों पर होंगी। विवि ने सभी केंद्रों से परीक्षा तिथि में बदलाव की सूचना छात्रों को देने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के चलते विवि को पूर्व में भी कई पेपर स्थगित करने पड़े हैं। यही नहीं, इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.