मेरठ : हवलदार की हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, सितम्बर 26 -- टीपीनगर क्षेत्र के वेदव्यासपुरी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में सेना के हवलदार ललित की मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों को नशा मुक्ति केंद्र से ही गिरफ्तार किया है। गौतमबुद्धनगर के जेवर क्षेत्र के अहमदपुर चौरोली निवासी ललित सेना में हवलदार थे। परिजनों ने बताया कि 18 सितंबर को वे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती थे। 22 सितंबर को ललित की मां ने टीपीनगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि केंद्र में उनके बेटे के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र से सुधीर कुमार निवासी शामली, सागर निवासी कांधला, दशरथ निवासी बरेली और करनवीर निवासी लुधियाना को गिरफ्तार किया। चारों केंद्र में मरीजों की निगरानी का काम करते थे। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.