मेरठ, मई 26 -- मौलाना मशहूदुर्रहमान शाहीन जमाली चतुर्वेदी ने कहा कि अल्लाह के नेक बंदे के लिए हज एक महान कर्तव्य है जो अल्लाह ने इस्लामी दुनिया पर लागू किया है तथा इसकी अदायगी पवित्र नगरी मक्का की पाक सर जमीन पर की जाती है, दुनिया भर से लाखों लोग हर साल लब्बईक अल्लाहुम्मा लब्बईक"अर्थात अल्लाह हम हाजिर हैं तेरे दरबार में। हज के दर्शन का अध्ययन ध्यानपूर्वक करने से दो मूल तत्व सामने आते हैं और यही तत्व मानवता के उत्थान के लिए पर्याप्त है। पहला तत्व है एकेश्वरवाद और यह विचारों व आचरण दोनों में मौजूद होना चाहिए। यह वह महान तत्व है जिससे मनुष्य अपने जीवन का उद्देश्य निर्धारित करता है। यह भी पढ़ें- Bakrid 2026: बकरीद में कुर्बानी की तीन हिस्से किसके, क्या हैं 5 फर्ज, जिनकी अदायगी जरूरीइंसानियत से प्रेम दूसरा तत्व है इंसानियत से प्रेम करना एवं मा...