मेरठ, अप्रैल 13 -- मेरठ नगर निगम की सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित बोर्ड बैठक में आज इतिहास की सबसे तेज कार्यवाही देखने को मिली। शहर के विकास के लिए लाया गया 1831 करोड़ 75 लाख का बजट बिना किसी चर्चा और बहस के मात्र चार मिनट के भीतर ध्वनि मत से पास कर दिया गया। सोमवार को पहले तो कोरम पूरा न होने पर बैठक आधे घंटे विलंब से 11:30 बजे बैठक की कार्यवाही शुरू हुई। ​11:31 बजे कोरम पूरा होने के बाद मेयर की अनुमति से नगर निगम बोर्ड की बैठक वंदे मातरम से आधिकारिक रूप से शुरू हुई। विपक्ष के पार्षद कुछ प्रस्ताव रखना चाहते थे, लेकिन मेयर ने कहा कि केवल बजट पर चर्चा होगी। 11:35 बजे पार्षद संजय सैनी, राजीव गुप्ता काले, विक्रांत ढाका आदि ने शहर के विकास का हवाला देते हुए बजट को अपनी मंजूरी दे दी।​अपनों ने ही उठाए सवाल​जहां एक तरफ ...