मेरठ, मई 8 -- 10 वर्षों से चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण की जंग एक बार फिर शुरू हो गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अब सभी नगर निकायों में सिटीजन फीडबैक अर्थात जनता की राय शुरू हो गई है। विशेष बात यह है कि मेरठ, सहारनपुर जैसे नगर निगम सिटीजन फीडबैक में सभी 17 नगर निगमों में फिसड्डी है। वहीं राजधानी लखनऊ और आगरा नगर निगम पहले और दूसरे स्थान पर है, जबकि अलीगढ़ तीसरे स्थान पर चल रहा है। ऐसे में मेरठ को अब जोर लगाना होगा। प्रदेश के विभिन्न शहरों में नागरिक सुविधाओं और स्वच्छता को लेकर जनता की प्रतिक्रिया (फीडबैक) के आंकड़े जारी होने लगे हैं। गुरुवार शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ नगर निगम सर्वाधिक 79,630 फीडबैक के साथ प्रदेश में पहले पायदान पर है। वहीं आगरा नगर निगम 73,800 अंकों के साथ दूसरे और अलीगढ़ 70,455 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.