मेरठ, अप्रैल 27 -- मेरठ। सपा यूथ विंग का प्रतिनिधिमंडल स्मार्ट मीटर एवं बिजली संबंधित अन्य समस्याओं को लेकर ऊर्जा भवन पहुंचा। समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया एवं एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता से वार्ता की। सपा लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष शशिकांत गौतम, अनुज भड़ाना, आदेश प्रधान, शेरा जाट, आकाश भड़ाना, राहुल वर्मा, आलोक बैसला, फुरकान चौधरी, रविंद्र प्रधान, हैप्पी सिंह, गौतम नलीवाल, साहब गाजी ने बिजली समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया। बिजली संबंधी समस्याओं, स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली बिल एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया।मांगों से संबंधित ज्ञापन एमडी रवीश गुप्ता को ज्ञापन दिया। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से आ रही समस्याओं को बताया और समाधान कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- बोले मेरठ : स्मार्ट मीटर की चाल ने बिगाड़ा बजट, बढ़ी मुसीबत कहा कि उपभ...