मेरठ, जून 27 -- मेरठ। टीपी नगर क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त फौजी की जीवनभर की कमाई और पेंशन पर हाथ साफ कर दिया। ठगों ने पूर्व सैनिक के दो बैंक खातों से करीब नौ माह तक लगातार ट्रांजेक्शन कर 14,44,051 रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि परिवार को इसकी भनक तब लगी, जब एटीएम से रुपये निकलने बंद हो गए। मामले में साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर जांच और रकम वापस दिलाने की मांग की गई है। गोलाबढ़ निवासी सुशील कुमार ने शिकायत में बताया कि उनके पिता रामकिशन केमी, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, पिछले करीब पांच वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं और उनका इलाज दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में चल रहा है। उन्हें यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग या किसी भी ऑनलाइन बैंकिंग प्रणाली की जानकारी नहीं है। शिकायत के अनुसार एसबीआई के खाते से 16 अगस्त 2025...