मेरठ, अप्रैल 8 -- सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आवास एवं विकास परिषद ने बुधवार को व्यापारियों के भारी विरोध के बीच 44 भवनों को सील कर दिया, इनमें छह स्कूल, छह निजी अस्पताल और चार मंडपों के अलावा 28 कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स शामिल हैं। कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने आज (गुरुवार को) मेरठ बंद का ऐलान किया है, आज ही सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर फिर सुनवाई होगी। सुबह करीब 9.30 बजे सेंट्रल मार्केट के भवनों को सील करने आवास विकास की टीम पहुंची। इस बीच व्यापारियों ने एडीएम सिटी की गाड़ी को रोककर सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया और नारेबाजी की। काफी जद्दोजहद के बाद शाम 4 बजे तक परिषद की सात टीमों ने 43 भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई कर दी थी। पंजाब नेशनल बैंक का सामान खाली होने के बाद 44वें भवन को टीम ने शाम 5:30 बजे सील किया। कार...