मेरठ : सुल्तानपुर से वाया मेरठ सिटी कालका तक चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन
मेरठ, अगस्त 12 -- मेरठ। रेलवे जल्द ही सुल्तानपुर से वाया मेरठ सिटी कालका के लिए सुपरफास्ट एक्सप्रेस चालू करने जा रहा है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 22260 सुल्तानपुर-कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुल्तानपुर से रवाना होगी। ट्रेन सुबह 11:30 बजे सुल्तानपुर से चलेगी और कानपुर, हाथरस आदि होते हुए मेरठ सिटी स्टेशन पर रात 11 बजे पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 4:20 बजे कालका पहुंचेगी। कालका से बुधवार शुक्रवार और रविवार को ट्रेन संख्या 22259 चलेगी। कालका से यह ट्रेन सुबह 11:30 बजे रवाना होगी और मेरठ सिटी में शाम 4:35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव मुसाफिरखाना, महाराजा बिजली पासी, हैदरगढ़, रहमतनगर, लखनऊ चारबाग, उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, हाथरस जंक्शन, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.