मेरठ, जनवरी 6 -- मेरठ। एनईपी लागू होने के बावजूद प्राइवेट परीक्षा फॉर्म पर जारी विरोध के बीच चौ. चरण सिंह विवि ने 2025-26 में भी प्राइवेट मोड में बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम परीक्षा को हरी झंडी दे दी है। मंगलवार को हुई विद्वत परिषद की बैठक में विवि ने छात्र हित एवं ग्रामीण क्षेत्र का हवाला देकर प्राइवेट परीक्षा फॉर्म को जारी रखने पर मुहर लगा दी। इस फैसले के बाद विवि में जल्द ही प्राइवेट परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन हो जाएंगे। मार्च के पहले हफ्ते तक विवि प्राइवेट परीक्षार्थियों की परीक्षा करा देगा। वहीं, फेडरेशन ने फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया है। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में हुई इस विद्वत परिषद की बैठक में परीक्षा नियंत्रक, रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार सहित सभी अधिकारी, प्रोफेसर एवं डीन मौजूद रहे। ओडीएल में अब बीए भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.