मेरठ, अप्रैल 7 -- दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित एक विश्वविद्यालय में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के कार्यक्रम के दौरान छात्रों के गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो बनाकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है और कार्रवाई के लिए आदेश दिया है। फिलहाल मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। हाईवे पर निजी विश्वविद्यालय के अंदर ही दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया था। शनिवार रात इसी कार्यक्रम में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का लाइव परफॉर्मेंस शुरू हुआ था। इस बीच छात्र गुटों में मारपीट हो गई। एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए गए। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो की जानकारी होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। मारपीट करने वाले छात्रों की पहचान और कार्रवाई क...